Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वाले अलर्ट! वर्कप्लेस पर वाद-विवाद से बचें और आर्थिक धोखाधड़ी से रहें सतर्क, जानें कैसे बचें नुकसान से

3 hours ago

होमराशिदैनिक राशिफल

मकर राशि वाले अलर्ट! वर्कप्लेस पर वाद-विवाद से बचें, कैसे बचें नुकसान से जानें

Last Updated:March 16, 2026, 00:30 IST

Aaj Ka Makar Rashifal 16 March 2026: आज मकर राशि वालों के लिए दिन मिश्रित प्रभावों वाला है. वर्कप्लेस पर वाद-विवाद और तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपने व्यवहार और शब्दों पर विशेष ध्यान रखें. आर्थिक मामलों में आज धोखाधड़ी या नुकसान का जोखिम बढ़ा हुआ है, निवेश और लेन-देन में सतर्कता जरूरी है. स्टूडेंट्स के लिए उच्च शिक्षा और नई सीखने के अवसर अनुकूल हैं. प्रेम और पारिवारिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें. स्वास्थ्य पर सामान्य ध्यान दें और तनाव कम करने के उपाय अपनाएं.

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है. आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ऐसी बनी हुई है, जो जीवन के कुछ क्षेत्रों में लाभ और कुछ मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रही है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज द्वादशी तिथि है और चंद्रमा मकर राशि में ही संचरण कर रहे हैं. मकर राशि में चंद्रमा का होना इस राशि के जातकों के लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला माना जाता है. हालांकि दिन के कुछ हिस्सों में चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं.

ज्योतिषी कविता जांगिड़ के अनुसार आज नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लोगों को अपने कार्यस्थल पर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों या किसी अधिकारी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. ऐसे में संयम और धैर्य बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला नुकसान का कारण बन सकता है.

मकर राशिवाले लेनदेन सोच-समझकर ही करें
आर्थिक मामलों की बात करें तो आज मकर राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. पैसों के लेनदेन में लापरवाही भारी पड़ सकती है. किसी भी प्रकार का निवेश या बड़ी रकम का लेनदेन सोच-समझकर ही करें. आज धोखाधड़ी या गलत निर्णय से आर्थिक नुकसान होने के योग भी बन रहे हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी होगा.

मकर राशि वालों के रिश्तों में और मजबूती आएगी
वहीं दांपत्य जीवन की दृष्टि से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. पति-पत्नी के बीच प्रेम और समझ बढ़ेगी, जिससे घर का माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा. अविवाहित जातकों के लिए भी आज का दिन शुभ संकेत लेकर आ सकता है. विवाह योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिलने की संभावना है. प्रेम संबंधों में रहने वाले जातकों के लिए भी दिन खास हो सकता है. अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने या किसी रोमांटिक ट्रिप पर जाने का अवसर मिल सकता है, जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी.

पारिवारिक मामलों में थोड़ी चिंता हो सकती है. परिवार के किसी बड़े बुजुर्ग का स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है. ऐसे में परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना और उनका ध्यान रखना जरूरी रहेगा.

मकर राशि वाले छात्रों के लिए दिन शुभ
शिक्षा के क्षेत्र में मकर राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद शुभ माना जा रहा है. पढ़ाई में मन लगेगा और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर भी बन सकते हैं. जो विद्यार्थी किसी परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है.

आज का उपाय
आज मकर राशि के जातकों को प्रदोष काल में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना शुभ रहेगा. यदि यह संभव न हो सके तो शिव मंदिर जाकर 108 बार “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप जरूर करें. इससे दिन की नकारात्मकता दूर होगी और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion...और पढ़ें

Location :

Karauli,Rajasthan

First Published :

March 16, 2026, 00:30 IST

Read Full Article at Source