गर्मी शुरू होते ही बढ़ी देसी मठा की मांग, दही और मसालों से बनती है यह खास ड्रिंक

1 hour ago

X

title=

गर्मी शुरू होते ही बढ़ी देसी मठा की मांग, दही और मसालों से बनती है खास ड्रिंक

arw img

गर्मी में झारखंड के लगभग हर घर में बनने वाला देसी मठा गर्मी में लोगों का पसंदीदा पेय बन जाता है. झारखंड के घरों में आज भी इसे देसी तरीके से बनाया जाता है. मठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन या बड़े गिलास में थोड़ा ठंडा पानी लिया जाता है और उसमें ताजा दही डाल दी जाती है. इसके बाद मथनी या व्हिस्क की मदद से इसे अच्छी तरह फेंटकर दही और पानी को मिला लिया जाता है. जब मिश्रण तैयार हो जाता है, तब इसमें स्वाद के अनुसार काला नमक और साधारण नमक डाला जाता है. इसके बाद भुना हुआ जीरा पाउडर और थोड़ा सा धनिया पाउडर मिलाया जाता है, जिससे मठा में खास खुशबू और स्वाद आता है. कुछ लोग हल्का तीखापन लाने के लिए इसमें थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर भी डालते हैं. सभी मसाले डालने के बाद मठा को एक बार फिर अच्छी तरह फेंट लिया जाता है, ताकि मसाले उसमें पूरी तरह घुल जाएं. कई लोग ऊपर से थोड़ा हरा धनिया भी डालते हैं, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है.

Read Full Article at Source