Last Updated:March 15, 2026, 13:25 IST
MEMU Train News: 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बराभूम MEMU पैसेंजर) ट्रेन 16 मार्च 2026 को अपने पूरे मार्ग पर नहीं चलेगी. यह ट्रेन केवल आद्रा स्टेशन तक ही संचालित होगी. वहीं से वापस रवाना होगी. यानी इस दिन आद्रा से आसनसोल के बीच यह ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी. इससे उस रूट के यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है.
रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा और परिचालन कार्यों को ध्यान में रखते हुए कई कोचिंग ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं. इन बदलावों के तहत कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, कुछ को आंशिक रूप से चलाया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग और समय में भी परिवर्तन किया गया है. यह व्यवस्था मार्च 2026 के अलग-अलग दिनों में लागू रहेगी. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचने की अपील की है.
सबसे पहले रद्द की गई ट्रेनों की बात करें तो 68077/68078 (आद्रा–वाड़ा–आद्रा MEMU) ट्रेन 17 मार्च, 19 मार्च, 20 मार्च और 22 मार्च 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी. इस ट्रेन के रद्द रहने से इस रूट पर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है. इसके अलावा 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा MEMU) ट्रेन भी 17 मार्च, 20 मार्च और 22 मार्च 2026 को रद्द रहेगी. वहीं 68079/68080 (भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह MEMU) ट्रेन भी 17 मार्च, 20 मार्च और 22 मार्च को नहीं चलेगी. इन ट्रेनों के रद्द रहने से इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन या अन्य परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है.
कई MEMU ट्रेनें रहेंगी रद्द
इसके अलावा कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाने का निर्णय लिया गया है. 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बराभूम MEMU पैसेंजर) ट्रेन 16 मार्च 2026 को अपने पूरे मार्ग पर नहीं चलेगी. यह ट्रेन केवल आद्रा स्टेशन तक ही संचालित होगी. वहीं से वापस रवाना होगी. यानी इस दिन आद्रा से आसनसोल के बीच यह ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी. इससे उस रूट के यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है.रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया है. 18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस को 18 मार्च 2026 को डायवर्ट किया गया है. यह ट्रेन अपने सामान्य मार्ग सीनी–पुरुलिया–कुश्तौर–मुरी की जगह सीनी–गोडबर–मुरी के रास्ते चलेगी. रूट बदलने के कारण कुछ स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव प्रभावित हो सकता है.
22 मार्च 2026 को एक घंटे देरी से चलेगी
इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है. 63591 (बोकारो स्टील सिटी–आसनसोल MEMU पैसेंजर) ट्रेन 16 मार्च से 20 मार्च 2026 तक अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटे की देरी से बोकारो स्टील सिटी से खुलेगी. वहीं 18020 (धनबाद–झाड़ग्राम MEMU एक्सप्रेस) भी 16 मार्च, 18 मार्च, 19 मार्च और 22 मार्च 2026 को धनबाद से लगभग एक घंटे की देरी से रवाना होगी.रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है. वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ केंद्र से ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. साथ ही वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं.
Location :
Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand
First Published :
March 15, 2026, 13:25 IST

2 hours ago
