VIDEO: मंत्री दे रहे थे लंबा जवाब… ओम बिरला बोले- जितना पूछा जाए, उतना ही जवाब दो

1 hour ago

होमवीडियोदेश

VIDEO: मंत्री दे रहे थे लंबा जवाब… ओम बिरला बोले- जितना पूछा जाए, उतना ही जवाब दो

X

title=

VIDEO: मंत्री दे रहे थे लंबा जवाब… ओम बिरला बोले- जितना पूछा जाए, उतना ही जवाब दो

arw img

VIDEO: लोकसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों और मंत्रियों से संक्षिप्त में कहने की अपील की. उन्होंने कहा कि सदस्य छोटे सवाल पूछें और मंत्री भी छोटे जवाब दें. प्रश्नकाल के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा एक पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे. यह सवाल जी. एम. हरीश बालयोगी (तेलुगु देशम पार्टी) ने पूछा था. इसी दौरान अध्यक्ष ने मंत्री को टोकते हुए कहा, 'आप भाषण क्यों दे रहे हैं? आप तो सिर्फ जवाब दीजिए.' जब मंत्री दूसरे पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे, तब भी अध्यक्ष ने कहा कि बार-बार लंबा जवाब देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि जितना सवाल पूछा जाए, उतना ही जवाब दिया जाए. प्रश्नकाल की शुरुआत में भी अध्यक्ष ने सदस्यों से संक्षिप्त सवाल पूछने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि प्रश्नकाल में सूचीबद्ध सभी 20 सवाल पूरे हो सकें। प्रश्नकाल खत्म होने से पहले उन्होंने हल्के अंदाज में कहा, 'समय कम है, मंत्री जी को लंबा जवाब देना है.' उनकी इस टिप्पणी पर सदन में हल्की मुस्कान भी देखने को मिली.

Last Updated:March 17, 2026, 14:43 ISTदेशवीडियो

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Read Full Article at Source