Last Updated:March 17, 2026, 14:45 IST
पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रही स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा की लगातार बनी हुई भारी मांग को देखते हुए एयर इंडिया ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की है. इसके तहत 28 मार्च 2026 तक यूरोप और उत्तरी अमेरिका के प्रमुख गंतव्यों के लिए अतिरिक्त उड़ानें ऑपरेट करना जारी रखेगी.

नई दिल्ली. पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रही स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा की लगातार बनी हुई भारी मांग को देखते हुए एयर इंडिया ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की है. इसके तहत 28 मार्च 2026 तक यूरोप और उत्तरी अमेरिका के प्रमुख गंतव्यों के लिए अतिरिक्त उड़ानें ऑपरेट करना जारी रखेगी. एयर इंडिया 19 और 28 मार्च 2026 के बीच दिल्ली-लंदन (हीथ्रो), मुंबई-लंदन (हीथ्रो), दिल्ली-फ्रैंकफर्ट, दिल्ली-ज़्यूरिख और दिल्ली-टोरंटो मार्गों पर 36 अतिरिक्त उड़ानें आपरेट करेगी. ये उड़ानें इन पांच मार्गों पर 10,012 सीटें बढ़ाएंगी, जिससे क्षमता में और वृद्धि होगी और यात्रियों को ऐसे समय में यात्रा के अधिक विकल्प मिलेंगे जब यात्रा के विकल्प सीमित हैं.
दिल्ली से लंदन (हीथ्रो) के लिए एआई165 उड़ान 20, 22, 25 और 27 मार्च को दोपहर 12:25 बजे प्रस्थान कर शाम 6:00 बजे पहुंचेगी. वापसी में एआई166 लंदन से दिल्ली के लिए शाम 7:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:20 बजे पहुंचेगी, जो 20, 22 और 25 मार्च को संचालित होगी.
मुंबई से लंदन (हीथ्रो) के लिए 21 मार्च को एआई4131 रात 1:25 बजे प्रस्थान कर सुबह 6:40 बजे पहुंचेगी. वापसी उड़ान एआई4130 लंदन से मुंबई के लिए सुबह 8:10 बजे रवाना होकर रात 10:55 बजे पहुंचेगी, जो केवल 21 मार्च को ही चलेगी.
दिल्ली से फ्रैंकफर्ट के लिए एआई121 उड़ान 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26 और 27 मार्च को दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर शाम 5:50 बजे पहुंचेगी. वापसी में एआई120 फ्रैंकफर्ट से दिल्ली के लिए शाम 7:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:50 बजे पहुंचेगी, जो इन सभी तारीखों पर उपलब्ध होगी.
दिल्ली से ज्यूरिख के लिए एआई151 केवल 24 मार्च को दोपहर 1:35 बजे प्रस्थान कर शाम 7:00 बजे पहुंचेगी. वापसी उड़ान एआई152 ज्यूरिख से दिल्ली के लिए रात 8:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:00 बजे पहुंचेगी.
दिल्ली से टोरंटो के लिए एआई189 उड़ान 19, 21, 24 और 26 मार्च को सुबह 11:15 बजे प्रस्थान कर रात 9:35 बजे पहुंचेगी. वापसी में एआई190 टोरंटो से दिल्ली के लिए आधी रात 12:20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:50 बजे पहुंचेगी, जो 20, 22, 25 और 27 मार्च को संचालित होगी. ये सेवाएं एयर इंडिया द्वारा हाल ही में घोषित क्षमता विस्तार के क्रम में हैं, जिसके तहत 10 और 18 मार्च के बीच नौ मार्गों पर 78 अतिरिक्त उड़ानें ऑपरेट की गई थीं.
About the Author
Sharad Pandeyविशेष संवाददाता
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज...और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
March 17, 2026, 14:45 IST

1 hour ago
