Health Tips: कीकर की छाल को आयुर्वेद में लाभकारी औषधि माना जाता है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सुनीता सोनल के अनुसार इसका उपयोग दांतों और मसूड़ों की समस्याओं में राहत देने में सहायक हो सकता है. यह मसूड़ों की सूजन, बदबू और हल्की संक्रमण की स्थिति में लाभ पहुंचाती है. कीकर की छाल पाचन शक्ति को मजबूत करने, पेट संबंधी दिक्कतों में आराम देने और शरीर को ताकत प्रदान करने में भी उपयोगी मानी जाती है. इसके अलावा सूजन कम करने और छोटे घावों को भरने में भी इसका प्रयोग किया जाता है. इसे काढ़े के रूप में सुबह-शाम लिया जा सकता है, जबकि पाउडर को गुलाब जल के साथ त्वचा पर लगाया जाता है. उपयोग से पहले चिकित्सक से परामर्श जरूर लें.
कीकर की छाल के चमत्कारी फायदे, दांत से लेकर पेट तक में लाभकारी; कई रोगों में पहुंचाए राहत
3 weeks ago
- Homepage
- News in Hindi
- कीकर की छाल के चमत्कारी फायदे, दांत से लेकर पेट तक में लाभकारी; कई रोगों में पहुंचाए राहत


