जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा जल्द, कब आएगी सिटी इंटिमेशन स्लिप? टॉप स्कोर के लिए नोट करें 4 टिप्स

2 hours ago

Last Updated:March 16, 2026, 08:02 IST

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2 से 9 अप्रैल 2026 के बीच होगी. जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप जल्द जारी होने की उम्मीद है. वहीं, जेईई मेन एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिन पहले जारी होंगे. जानिए जेईई मेन पात्रता और तैयारी के खास टिप्स.

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा जल्द, कब आएगी सिटी इंटिमेशन स्लिप?Zoom

JEE Main 2026: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा अप्रैल में होगी

नई दिल्ली (JEE Main 2026 Session 2 Exam Date). जेईई मेन 2026 के पहले सत्र की सफलता के बाद अब लाखों उम्मीदवारों की नजरें दूसरे सत्र पर टिकी हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा उन इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो अपने स्कोर में सुधार करना चाहते हैं या पहले सत्र में शामिल नहीं हो पाए थे. जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा की तारीखें करीब आते ही उम्मीदवार सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड पर अपडेट जानना चाहते हैं.

जेईई मेन केवल प्रवेश परीक्षा नहीं है, बल्कि एनआईटी, आईआईआईटी और  सीएफटीआई (CFTI) जैसे टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन का एकमात्र रास्ता है. इसके अलावा, जेईई मेन में टॉप रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड के लिए भी क्वॉलीफाई कर पाते हैं, जिसमें पास होकर उन्हें आईआईटी (IIT) में एडमिशन मिल सकता है. जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2026 में टॉप परसेंटाइल के लिए सही स्ट्रैटेजी पर काम करना जरूरी है.

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा कब होगी?

एनटीए के ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच होगी. यह इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में दो शिफ्ट (सुबह 9-12 और दोपहर 3-6) में होगी.

जेईई मेन सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

सिटी इंटिमेशन स्लिप: उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली जेईई मेन सिटी स्लिप मार्च के तीसरे हफ्ते (20 मार्च के आस-पास) में जारी हो सकती है. एडमिट कार्ड: जेईई मेन एडमिट कार्ड परीक्षा डेट से ठीक 3 से 4 दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे. इसे डाउनलोड करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी.

JEE Main Session 2 Eligibility Criteria: जेईई मेन सेशन 2 पात्रता नियम

जेईई मेन सेशन 2 के लिए वे सभी छात्र पात्र हैं जिन्होंने:

साल 2024 या 2025 में 12वीं कक्षा पास की हो. जो छात्र 2026 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं. इसमें शामिल होने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है. हालांकि छात्र लगातार केवल 3 सालों तक ही यह परीक्षा दे सकते हैं.

JEE Main Preparation Tips: जेईई मेन सेशन 2 की फाइनल तैयारी कैसे करें?

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2026 में अब गिने-चुने दिन बचे हैं. ऐसे में फाइनल तैयारी के लिए ये टिप्स आजमा सकते हैं:

रिवीजन पर फोकस: अब नया टॉपिक पढ़ने के बजाय पुराने पढ़े हुए नोट्स और NCERT किताबों का गहन रिवीजन करें. मॉक टेस्ट: टाइम मैनेजमेंट सुधारने के लिए नियमित रूप से फुल-लेंथ मॉक टेस्ट दें. पिछले वर्षों के प्रश्न: पिछले 5-10 वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करने से परीक्षा पैटर्न और कठिन सवालों का अंदाजा लगेगा. कमजोर कड़ियों पर काम: जेईई मेन मॉक टेस्ट के दौरान जिन विषयों में गलती हो रही है, उन्हें दोबारा समझें.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें

First Published :

March 16, 2026, 08:02 IST

Read Full Article at Source