CUET PG 2026: 16 से 27 मार्च के बीच है सीयूईटी पीजी परीक्षा? यहां से डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप

8 hours ago

Last Updated:March 13, 2026, 11:49 IST

CUET PG 2026 City Intimation Slip: सीयूईटी पीजी 2026 की परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर. एनटीए ने 16 से 27 मार्च 2026 के बीच होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप exams.nta.ac.in/cuet-pg जारी कर दी है. अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर से परीक्षा शहर चेक कर सकते हैं.

16 से 27 मार्च के बीच है CUET PG परीक्षा? डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिपZoom

CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द जारी होंगे

नई दिल्ली (CUET PG 2026 City Intimation Slip). नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने की सूचना दी है. यह स्लिप उन कैंडिडेट्स के लिए है जो 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को सीयूईटी पीजी परीक्षा देंगे. अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/cuet-pg पर विजिट करके परीक्षा शहर की डिटेल चेक कर सकते हैं.

सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप केवल अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जारी की गई है. इससे समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी. NTA ने स्पष्ट किया है कि यह सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड नहीं है. परीक्षा केंद्र का सटीक पता और अन्य जरूरी निर्देश केवल एडमिट कार्ड पर ही उपलब्ध होंगे, जिसे परीक्षा की तारीख से कुछ दिन पहले अलग से जारी किया जाएगा. किसी भी तरह के कंफ्यूजर से बचने के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर नजर बनाकर रखें.

सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप क्यों जरूरी है?

सीयूईटी पीजी अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा है. देश-विदेश से लाखों युवा सीयूईटी पीजी परीक्षा देते हैं. देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाना चैलेंजिंग हो सकता है. इसीलिए NTA परीक्षा से कुछ दिन पहले सिटी स्लिप जारी करता है. इससे कैंडिडेट्स को पता चल जाता है कि उन्हें किस शहर की यात्रा करनी है. हालांकि उन्हें परीक्षा केंद्र की जानकारी सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड मिलने पर ही होगी.

सीयूईटी पीजी 2026 शेड्यूल

सीयूईटी पीजी परीक्षा 06 मार्च 2026 को शुरू हुई थी. इसके लिए भारत के कई शहरों के साथ ही विदेशों में भी सेंटर बनाए गए हैं. 16 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग विषयों के लिए निर्धारित परीक्षाओं की सिटी स्लिप लाइव कर दी गई है. जिन कैंडिडेट्स की परीक्षा इन तारीखों के बाद है, उनके लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आने वाले दिनों में चरणों (Phases) में जारी की जाएगी.

सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए सीयूईटी पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: सीयूईटी पीजी की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/cuet-pg पर विजिट करें.

स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे Login या Advance City Intimation के लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि जैसी डिटेल्स दर्ज करें.

स्टेप 4: स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड या सिक्योरिटी पिन सही-सही भरें.

स्टेप 5: Submit पर क्लिक करते ही सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी. इसे डाउनलोड करें और फ्यूचर के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें.

इन बातों का रखें ध्यान

यह एडमिट कार्ड नहीं है: ध्यान रहे कि यह केवल परीक्षा के शहर की जानकारी देने के लिए है. परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड पर ही मिलेगी. तकनीकी समस्या: अगर वेबसाइट लोड होने में समय ले रही है तो थोड़ी देर बाद कोशिश करें क्योंकि भारी ट्रैफिक के कारण साइट धीमी हो सकती है. हेल्पडेस्क: अगर आपको स्लिप डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है तो NTA के हेल्पलाइन नंबर या ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं.

सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एनटीए परीक्षा से पहले सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2026 भी जारी करेगा. जानिए उसे डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया:

एनटीए सीयूईटी पीजी की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/cuet-pg पर जाएं. होमपेज पर ‘CUET (PG) 2026 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें. एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें. सिक्योरिटी पिन भरकर Submit पर क्लिक करें. सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें

First Published :

March 13, 2026, 11:49 IST

Read Full Article at Source