LPG बुकिंग 75 लाख पार, घर-गोदाम में गैस छिपाई तो होगी जेल! ईरान से सुरक्षित निकले 170 भारतीय; 5 बड़े अपडेट

2 hours ago

होमताजा खबरदेश

ईरान से निकले 170 भारतीय, LPG बुकिंग 75 लाख पार, अब गैस छिपाई तो जेल! 5 अपडेट

Last Updated:March 13, 2026, 16:37 IST

West Asia Crisis Update: वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने साफ किया है कि देश में तेल और गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने 100% ईंधन सप्लाई का दावा करते हुए जमाखोरों को सख्त चेतावनी दी है. उधर, पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात कर भारतीय हितों और क्षेत्र की शांति पर चर्चा की. राहत की खबर है कि 170 भारतीय सुरक्षित वतन लौट रहे हैं, जबकि खाड़ी में मौजूद 23 हजार नाविकों की निगरानी जारी है.

ईरान से निकले 170 भारतीय, LPG बुकिंग 75 लाख पार, अब गैस छिपाई तो जेल! 5 अपडेटZoom

पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर इंटर मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग (Photo : PTI)

नई दिल्ली: वेस्ट एशिया में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत सरकार ने देश में ऊर्जा सप्लाई को लेकर स्थिति साफ की है. नई दिल्ली में हुई इंटर मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग में पेट्रोलियम, शिपिंग और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि देश में तेल और गैस की सप्लाई पूरी तरह स्थिर है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है. सरकार के अनुसार देश में 1,01,469 रिटेल पेट्रोल पंप और 25,605 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर सक्रिय हैं. रोज करीब 50 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी हो रही है. पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक देश में 33.37 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता हैं और उज्ज्वला योजना के तहत 10.56 करोड़ कनेक्शन दिए जा चुके हैं. वहीं खाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय नाविकों और वहां मौजूद जहाजों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है. सरकार ने भरोसा दिलाया कि भारतीय नागरिकों और ऊर्जा सप्लाई, दोनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. देखिए, वेस्ट एशिया तनाव से उपजे संकट पर 5 बड़े अपडेट

1. रोज हो रही 50 लाख सिलेंडर की डिलीवरी

इंटर मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग में पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने बताया कि देश में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह स्थिर है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है. सरकार के मुताबिक देश में 1,01,469 रिटेल पेट्रोल पंप और 25,605 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर सक्रिय हैं. किसी भी इलाके में ड्राई आउट की स्थिति रिपोर्ट नहीं हुई है. हर दिन करीब 50 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है. पेट्रोलियम मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेट्री सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में कुल 33.37 करोड़ एलपीजी कंज्यूमर हैं जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 10.56 करोड़ कनेक्शन दिए जा चुके हैं. साथ ही 1.5 करोड़ से ज्यादा घरेलू पीएनजी कनेक्शन भी मौजूद हैं. सरकार ने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत सप्लाई जारी है.

2. मार्च में बढ़ी एलपीजी बुकिंग, औसत से ज्यादा सिलेंडर की मांग

वेस्ट एशिया में तनाव के बीच देश में एलपीजी की मांग लगातार बढ़ रही है. पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2026 में रोजाना एलपीजी बुकिंग औसत स्तर से ऊपर बनी हुई है. ग्राफ के मुताबिक 2 मार्च को करीब 71 लाख बुकिंग दर्ज हुईं. 10 मार्च को यह संख्या 69 लाख तक पहुंची. वहीं 12 मार्च को लगभग 75.7 लाख बुकिंग दर्ज की गई. सरकार के अनुसार औसत बुकिंग करीब 55.7 लाख रहती है. मौजूदा आंकड़े बताते हैं कि मांग ज्यादा होने के बावजूद सप्लाई सामान्य बनी हुई है.

“LPG crisis is an issue of concern, but no dry out has been reported by 25,000 distributors. Appeal customers to not pay heed to rumours or indulge in panic buying”: Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas… pic.twitter.com/3hWUHEqAyw

3. एलपीजी जमाखोरी पर सरकार सख्त

शर्मा ने बताया कि एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर 2000 के तहत अधिकारियों को व्यापक अधिकार दिए गए हैं. इस नियम के अनुसार केंद्र या राज्य सरकार के अधिकृत अधिकारी किसी भी वाहन, गोदाम या स्थान की जांच कर सकते हैं जहां पेट्रोलियम उत्पाद के भंडारण या परिवहन का संदेह हो. जरूरत पड़ने पर एलपीजी सिलेंडर, उपकरण और स्टॉक जब्त भी किया जा सकता है. सरकार का कहना है कि इन प्रावधानों का उद्देश्य जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकना है ताकि उपभोक्ताओं को नियमित गैस सप्लाई मिलती रहे.

4. होर्मुज के पास भारतीय नाविकों पर नजर, खाड़ी में 23 हजार सीफेयरर्स काम कर रहे

पोर्ट और शिपिंग मंत्रालय के स्पेशल सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास मौजूद जहाजों और नाविकों पर लगातार नजर रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि पश्चिमी हिस्से में 24 जहाज मौजूद हैं जिन पर कुल 677 नाविक सवार हैं. वहीं पूर्वी हिस्से में 3 जहाज हैं जिन पर 76 नाविक मौजूद हैं. सरकार के मुताबिक खाड़ी क्षेत्र में कुल लगभग 23 हजार भारतीय नाविक काम कर रहे हैं. अभी तक तीन भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि एक नाविक लापता बताया गया है.

#WATCH | Delhi: Rajesh Kumar Sinha, Shipping Ministry, GoI says, “To the west of the Strait of Hormuz, in the Persian Gulf, there are 24 Indian-flagged vessels, carrying a total of 677 Indian seafarers, the same number as yesterday. To the east of the Strait of Hormuz, in the… pic.twitter.com/XrTIT9cpfH

5. पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, 170 भारतीय लौट रहे

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत की और क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत का पक्ष भी स्पष्ट रूप से रखा. इसके अलावा भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच भी द्विपक्षीय संबंधों और ब्रिक्स से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. विदेश मंत्रालय के अनुसार पिछले कुछ दिनों में ईरान से 170 भारतीय लैंड बॉर्डर पार कर चुके हैं और वे भारत लौटेंगे.

About the Author

Deepak Verma

दीपक वर्मा (Deepak Verma) एक पत्रकार हैं जो मुख्‍य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों और समसामयिक विषयों से जुडी विस्तृत रिपोर्ट्स लिखते हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 13, 2026, 16:04 IST

Read Full Article at Source