जयशंकर की एक और कूटनीतिक चाल, चौथी बार ईरानी विदेश मंत्री से फोन पर की बात, अब क्या हुआ?
Last Updated:March 13, 2026, 13:03 IST
जयशंकर का एक और कमाल, चौथी बार ईरानी विदेश मंत्री से फोन पर की बात, अब क्या हुआ?

*ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत*
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के बीच फोन पर बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हालात पर चर्चा की.
ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका और इज़राइल द्वारा किए गए हमलों को लेकर ताज़ा स्थिति की जानकारी दी और कहा कि ईरान अपनी सुरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार रखता है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों से ईरान पर हुए सैन्य हमलों की निंदा करने की भी मांग की।
अराघची ने कहा कि मौजूदा हालात में ब्रिक्स जैसे मंच की भूमिका महत्वपूर्ण है और उसे क्षेत्र व दुनिया में स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
वहीं भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है. उन्होंने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता को सभी देशों की साझा जरूरत बताया.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

First Published :
March 13, 2026, 13:01 IST

5 hours ago