तमिलनाडु: TVK ने NDA के साथ गठबंधन से किया इनकार, भाजपा नहीं दे रही कोई जवाब

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

तमिलनाडु: TVK का NDA के साथ गठबंधन से इनकार, भाजपा नहीं दे रही कोई जवाब

Last Updated:March 14, 2026, 14:09 IST

Tamilnadu Election: तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने NDA के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज किया है. TVK के संयुक्त महासचिव सीटीआर निर्मल कुमार ने BJP को वैचारिक दुश्मन बताया. TVK ने मीडिया अटकलों को नकारा.

 TVK का NDA के साथ गठबंधन से इनकार, भाजपा नहीं दे रही कोई जवाबZoom

अभिनेता विजय की टीवीके राज्य में एक तीसरे विकल्प के रूप में उभरी है. फाइल फोटो.

Tamilnadu Election:  अभिनेता विजय की अगुवाई वाली तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने शनिवार को स्पष्ट रूप से कहा कि पार्टी के लिए NDA के साथ कोई गठबंधन की गुंजाइश नहीं है. राज्य में AIADMK एनडीए का नेतृत्व कर रही है. पार्टी ने NDA के साथ चुनावी समझौते की खबरों को पूरी तरह मीडिया की अटकलों करार दिया. TVK के संयुक्त महासचिव सीटीआर निर्मल कुमार ने बताया कि NDA के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है. हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि BJP हमारा वैचारिक दुश्मन है.

उन्होंने पूछा कि अगर ये अफवाहें सच हैं, तो क्या BJP विजय को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार स्वीकार करेगी? निर्मल कुमार ने कहा कि 13 मार्च को पार्टी के जिला सचिवों के साथ हुई वर्चुअल बैठक का मकसद पार्टी की ताकत का आकलन करना और गठबंधन की संभावनाओं पर विचार करना था. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मीडिया और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल TVK की आधिकारिक घोषणाओं पर ध्यान दें.

एक बयान में निर्मल कुमार ने कहा कि TVK को लेकर रोजाना विभिन्न खबरें मीडिया और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं, जो पूरी तरह अटकलों पर आधारित हैं. इनका मकसद लोगों की असली समस्याओं से ध्यान हटाना है. पार्टी सदस्य केवल TVK की ओर से जारी आधिकारिक बयानों का ही पालन करें.

पार्टी सूत्रों के अनुसार वर्चुअल बैठक में जिला सचिवों ने TVK महासचिव एन आनंद को बताया कि यदि पार्टी किसी गठबंधन के साथ चुनाव लड़े तो जीत की संभावनाएं बढ़ सकती हैं. हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने NDA के साथ किसी भी तरह के समझौते को सिरे से खारिज कर दिया है.

भाजपा का रुख अस्पष्ट

दूसरी ओर, भाजपा के राज्य अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने गठबंधन पर सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया. जब पत्रकारों ने उनसे TVK के साथ बातचीत की खबरों पर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि आप गठबंधन की चिंता में हैं, लेकिन मैं राज्य की जनता की समस्याओं पर चिंतित हूं. खासकर कानून-व्यवस्था की विफलता और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर.

पार्टी ने अभी तक TVK के साथ किसी औपचारिक बातचीत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन NDA में शामिल AIADMK के साथ पहले से गठबंधन है. तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक गठजोड़ों की अटकलें तेज हो गई हैं. विजय ने 2024 में TVK की स्थापना की थी और पार्टी ने खुद को तमिलनाडु की राजनीति में तीसरा विकल्प बताया था. पार्टी का फोकस युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों पर है. TVK ने DMK और AIADMK दोनों पर भ्रष्टाचार और जन-विरोधी नीतियों का आरोप लगाया है.

विश्लेषकों का मानना है कि TVK का NDA से दूरी बनाए रखना AIADMK और BJP के लिए चुनौती पैदा कर सकता है, क्योंकि विजय की लोकप्रियता खासकर युवा वोटरों में काफी है. यदि TVK अकेले चुनाव लड़े तो वोटों का बंटवारा हो सकता है, जो सत्तारूढ़ DMK को फायदा पहुंचा सकता है. TVK ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी वैचारिक विरोधी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. पार्टी जल्द ही अपनी चुनावी रणनीति और संभावित उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है.

About the Author

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स...और पढ़ें

First Published :

March 14, 2026, 14:08 IST

Read Full Article at Source