Katla fish curry chhattisgarh style recipe : छत्तीसगढ़ में कतला मछली की तरी पारंपरिक भोजन की खास पहचान मानी जाती है और मेहमानों के लिए इसे जरूर बनाया जाता है. गृहिणी लक्ष्मी नायक बताती हैं कि कतला के टुकड़ों को साफ कर हल्दी-नमक लगाकर हल्का फ्राई करना चाहिए. फिर तेल में अदरक, लहसुन, प्याज और सरसों का पेस्ट भूनकर मसाले और टमाटर डालें. मसाला पकने पर पानी डालकर तरी बनाएं और उसमें फ्राई की हुई मछली डालकर कुछ मिनट पकाएं. अंत में हरा धनिया डालें. चावल या रोटी के साथ यह स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन खूब पसंद किया जाता है.
मेहमान आएं तो चावल के साथ परोसें छत्तीसगढ़ी कतला तरी, स्वाद ऐसा कि जरूर पूछेंगे रेसिपी
1 month ago
- Homepage
- News in Hindi
- मेहमान आएं तो चावल के साथ परोसें छत्तीसगढ़ी कतला तरी, स्वाद ऐसा कि जरूर पूछेंगे रेसिपी


