Last Updated:March 13, 2026, 13:08 IST
RRB NTPC Admit Card 2026: 16 मार्च से शुरू होने वाली आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं. अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले नई गाइडलाइंस और डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट जरूर देख लें.

नई दिल्ली (RRB NTPC Admit Card 2026). रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी 2026 (CEN 06/2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने का सिलसिला शुरू कर दिया है. 12 मार्च 2026 से उन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पोर्टल पर लाइव हो गए हैं, जिनकी परीक्षा 16 मार्च को होनी है. भारतीय रेलवे में ऑफिसर और क्लर्क बनने की रेस में शामिल लाखों युवाओं के लिए यह अहम पड़ाव है. बोर्ड के नए नियम के मुताबिक, हॉल टिकट एग्जाम डेट से ठीक 4 दिन पहले ही प्रिंट किए जा सकेंगे.
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. आखिरी समय पर वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से कई बार सर्वर क्रैश हो जाता है. इसलिए रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट से जल्द से जल्द e-कॉल लेटर डाउनलोड कर लें. यह परीक्षा न केवल आपकी मेहनत का प्रमाण है, बल्कि देश के सबसे बड़े नेटवर्क का हिस्सा बनने का एंट्री गेट भी है. अब अभ्यर्थियों को फाइनल तैयारी पर फोकस करना चाहिए.
RRB NTPC Admit Card 2026: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
अपनी संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट (जैसे rrbcdg.gov.in) पर जाएं. होमपेज पर CEN 06/2025 NTPC Graduate Level CBT-1 Admit Card लिंक पर क्लिक करें. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें. स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर लॉगिन बटन दबाएं. एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा, इसे सेव करें और प्रिंटआउट ले लें.RRB NTPC Admit Card 2026 Guidelines: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा गाइडलाइंस और जरूरी दस्तावेज
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा केंद्र पर एंट्री के लिए ये चीजें साथ ले जाना न भूलें:
एडमिट कार्ड: ई-कॉल लेटर की साफ प्रिंटेड कॉपी. ओरिजिनल आईडी: आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस (फोटोकॉपी लेकर न जाएं). फोटो: वही पासपोर्ट साइज फोटो जो फॉर्म भरते समय इस्तेमाल की थी. सावधानी: मोबाइल, बेल्ट, घड़ी या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट सेंटर के अंदर ले जाना मना है.RRB NTPC Exam Syllabus: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 की परीक्षा 90 मिनट की होगी, जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे:
जनरल अवेयरनेस: 40 सवाल (करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज) गणित: 30 सवाल (मैथ्स के बेसिक और एडवांस टॉपिक्स) जनरल इंटेलिजेंस & रीजनिंग: 30 सवाल (लॉजिकल रीजनिंग) नेगेटिव मार्किंग: हर गलत जवाब पर 1/3 नंबर काट लिए जाएंगे.RRB NTPC Exam Preparation Tips: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में बेहतरीन मार्क्स स्कोर करने के लिए ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं-
मॉक टेस्ट: रोजाना एक फुल लेंथ मॉक टेस्ट देने से स्पीड बढ़ेगी. पुराने पेपर्स: पिछले 5 सालों के पेपर्स सॉल्व करें, इससे रिपीट होने वाले टॉपिक्स का पता चलेगा. एक्यूरेसी: गलत जवाब देने से बचें, क्योंकि नेगेटिव मार्किंग आपका फाइनल स्कोर बिगाड़ सकती है.About the Author
With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें
First Published :
March 13, 2026, 13:08 IST

4 hours ago
