Cultivation of colorful capsicum: देश में शिमला मिर्च की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. बाजार में हरी, लाल और पीली शिमला मिर्च उपलब्ध होती है. जिनकी सर्दियों में मांग काफी बढ़ जाती है. रंग, स्वाद और कीमतों में अंतर होने से किसानों को सीधा लाभ मिलता है. वे एक ही खेत में अलग-अलग किस्में उगाकर जोखिम कम कर सकते है. बाराबंकी जनपद के नहामऊ गांव के किसान संदीप गौतम ने बताया कि उन्होंने धान-गेहूं के साथ शिमला मिर्च की खेती शुरू की. जिससे अच्छा मुनाफा मिला. वे करीब तीन बीघे में हरी और लाल शिमला मिर्च उगा रहे है. एक बीघे में लगभग 20 हजार रुपये लागत आती है, जबकि सीजन में एक से डेढ़ लाख रुपये तक की आमदनी हो जाती है. अच्छी जल निकासी वाली दोमट या बलुई मिट्टी इसकी खेती के लिए उपयुक्त मानी जाती है.
लाल, पीली और हरी शिमला मिर्च की करें खेती, होगी बंपर कमाई...किसानों की बदल जाएगी तकदीर
1 month ago
- Homepage
- News in Hindi
- लाल, पीली और हरी शिमला मिर्च की करें खेती, होगी बंपर कमाई...किसानों की बदल जाएगी तकदीर


