Kannauj white sesame and jaggery ladoo: सर्दियों के मौसम में कन्नौज की 100 साल से ज्यादा पुरानी एक मशहूर मिठाई की दुकान पर भीड़ बढ़ जाती है. इस दुकान की पहचान यहां बनने वाले खास सफेद तिल और सफेद गुड़ के पारंपरिक लड्डू हैं जो पूरी तरह हाथ से तैयार किए जाते हैं. दुकानदार बताते है कि इन लड्डुओं में सोंठ, गोंद और खरबूजे के बीज जैसी पौष्टिक सामग्री मिलाई जाती है. जिससे शरीर में गर्माहट बनी रहती है. यही कारण है कि यह लड्डू सिर्फ सर्दियों में ही बनाए जाते है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले ग्राहक भी इन्हें खासतौर पर खरीदते है. व्यापारी सक्षम वैश्य के अनुसार, तिल–गुड़ लड्डू का स्वाद और शुद्धता ही इसकी सबसे बड़ी पहचान है. जिसकी सर्दियों में भारी मांग रहती है.
सोंठ, गोंद और खरबूजे के बीज से बनता है ये लड्डू, ठंड में रहती है जबरदस्त मांग; जानें विधि
1 month ago
- Homepage
- News in Hindi
- सोंठ, गोंद और खरबूजे के बीज से बनता है ये लड्डू, ठंड में रहती है जबरदस्त मांग; जानें विधि


