स्मार्टफोन को बना लीजिए नोट छापने की मशीन, इन 4 तरीकों से कॉलेज के साथ ही शुरू करें कमाई

1 hour ago

Last Updated:March 13, 2026, 16:12 IST

Side Hustle Ideas for Students 2026: क्या आपका स्मार्टफोन सिर्फ रील्स देखने के काम आता है? अगर हां तो अब आप इसे नोट छापने की मशीन बना सकते हैं. जानिए 4 ऐसे आसान तरीके, जिनसे कॉलेज स्टूडेंट्स हर दिन सिर्फ 3 घंटे काम करके महीने के ₹50,000 तक कमा सकते हैं. पॉकेट मनी की टेंशन छोड़कर आज से शुरू करिए अपनी डिजिटल कमाई.

फोन बन जाएगा नोट छापने की मशीन, इन 4 तरीकों से कॉलेज के साथ ही शुरू करें कमाईZoom

Side Hustle Ideas: कॉलेज की पढ़ाई के साथ अच्छी कमाई के शानदार ऑप्शन उपलब्ध हैं

नई दिल्ली (Side Hustle Ideas for Students 2026). अगर स्मार्टफोन होने पर भी आपकी जेब खाली है तो समझ लें कि आप बहुत बड़ा मौका गंवा रहे हैं. पढ़ाई के साथ पैसे कमाने के लिए किसी स्टोर पर पार्ट-टाइम नौकरी करने वाले दिन गए. अब फोन सिर्फ रील देखने या चैटिंग करने का खिलौना नहीं, बल्कि नोट छापने की मशीन बन सकता है. डिजिटल क्रांति ने कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए कमाई के ऐसे दरवाजे खोल दिए हैं, जहां बस दिन के 3 घंटे का स्मार्ट वर्क महीने के 50,000 रुपये तक दिला सकता है.

सबसे अच्छी बात यह है कि इन कामों के लिए आपको न तो किसी भारी-भरकम डिग्री की जरूरत है और न ही किसी ऑफिस जाने की मजबूरी. आप अपने हॉस्टल के कमरे में बैठकर या कॉलेज की कैंटीन में दोस्तों के साथ कॉफी पीते हुए भी अपना साइड हसल चला सकते हैं. अगर आप पॉकेट मनी के लिए मम्मी-पापा के भरोसे नहीं रहना चाहते और अपनी कॉलेज लाइफ को आर्थिक रूप से आजाद बनाना चाहते हैं तो ये 4 तरीके गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं.

कॉलेज की पढ़ाई के साथ कमाई कैसे करें?

कॉलेज लाइफ में कई बार पॉकेटमनी के अलावा एक्सट्रा पैसों की भी जरूरत पड़ जाती है. ऐसे में मम्मी-पापा या बड़े भाई-बहनों से रुपये मांगने पड़ते हैं. आप चाहें तो कॉलेज की पढ़ाई के दौरान फ्री टाइम मिलने पर कुछ घंटे काम करके अच्छी कमाई कर सकते हैं. जानिए कैसे.

1. शॉर्ट वीडियो क्रिएशन और एडिटिंग

आज हर कंपनी और इन्फ्लुएंसर को अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए ‘रील्स’ या शॉर्ट वीडियो की जरूरत है. अगर आप अपने फोन पर बेसिक वीडियो एडिटिंग टूल्स (जैसे CapCut या VN) इस्तेमाल करना जानते हैं तो प्रति वीडियो 1,000 रुपये तक चार्ज कर सकते हैं. दिन की सिर्फ दो रील एडिट करके भी महीने का काफी खर्च सॉर्ट आउट हो सकता है.

2. एआई-असिस्टेड कंटेंट राइटिंग

क्या आपको क्रिएटिव राइटिंग का शौक है? अगर हां तो एआई टूल्स की मदद से ब्लॉग, स्क्रिप्ट या सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. स्टार्टअप्स को हमेशा ऐसे लोगों की तलाश रहती है जो उनके लिए जल्दी और अच्छा कंटेंट तैयार कर सकें. यह काम आप अपने फोन के ‘नोट्स’ ऐप में भी कर सकते हैं. है न मजेदार आइडिया?

3. माइक्रो-इन्फ्लुएंसर और ब्रांड प्रमोशन

माइक्रो इंफ्लुएंसर बनने या ब्रांड प्रमोशन करने के लिए सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स होना जरूरी नहीं है. अगर आपकी एक छोटी लेकिन एक्टिव कम्युनिटी है तो ब्रांड्स आपको अपने प्रोडक्ट के रिव्यू (UGC) के लिए अच्छे रुपये देते हैं. इसके लिए आप चाहें तो बस एक ट्राइपॉड खरीद सकते हैं. फिर अपने फोन से ब्रांड्स के लिए वीडियो बनाना शुरू कर दें.

4. सोशल मीडिया हैंडल मैनेजमेंट

क्या आप जानते हैं कि कई छोटे दुकानदार और कैफे मालिक अपना इंस्टाग्राम पेज ठीक से नहीं चला पाते? अगर आपके पास फ्री टाइम है तो आप उनके सोशल मीडिया मैनेजर बन सकते हैं. इसके लिए आपको बस उनके पेज पर नियमित पोस्ट डालना और रिप्लाई करना होगा. यह काम आप अपनी क्लास के बीच के ब्रेक में भी निपटा सकते हैं.

साइड हसल के लिए अपना पहला क्लाइंट कैसे ढूंढें?

अगर आप आज ही अपनी कमाई की मशीन चालू करना चाहते हैं तो इन 4 स्टेप्स को फॉलो करें:

बना लें डिजिटल पोर्टफोलियो: काम मांगने से पहले उसे करके दिखाएं. अगर आप रील एडिटर बनना चाहते हैं तो 3-4 वायरल ट्रेंड्स पर बेहतरीन रील एडिट करें और उन्हें गूगल ड्राइव फोल्डर में सेव कर लें. यही आपका रिज्यूमे होगा. लिंक्डइन और इंस्टाग्राम का सही इस्तेमाल: अपने प्रोफाइल को प्रोफेशनल लुक दें. बायो में साफ लिखें- मैं ब्रांड्स को रील और कंटेंट के जरिए ग्रो करने में मदद करता हूं. बड़े क्रिएटर्स और स्टार्टअप फाउंडर्स को फॉलो करें. कोल्ड ईमेल/डीएम की ताकत: शर्माना छोड़िए! अपनी पसंद के 5-10 ब्रांड्स या इन्फ्लुएंसर्स को मेसेज भेजें. उन्हें बताएं कि आप उनका काम आसान कर सकते हैं. टिप: शुरुआत में एक फ्री ट्रायल ऑफर करें. इससे क्लाइंट मिलने की संभावना 90% बढ़ जाती है. फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म्स पर रजिस्टर करें: Upwork, Fiverr और भारत के ‘Internshala’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर प्रोफाइल बनाएं. यहां पार्ट-टाइम और वर्क फ्रॉम होम कैटेगरी में छात्रों के लिए हजारों मौके मौजूद हैं.

शुरुआत में बहुत सारे कामों में हाथ न डालें. किसी एक स्किल को पकड़ें, उसमें माहिर बनें और अपनी सर्विस की वैल्यू बढ़ाएं. जब एक क्लाइंट सेट हो जाए, तब दूसरे की तरफ बढ़ें.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें

First Published :

March 13, 2026, 16:12 IST

Read Full Article at Source