राणा बलाचोरिया हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर करन एनकाउंटर में ढेर

1 month ago

Last Updated:January 17, 2026, 09:09 IST

Rana Balachauria Murder Case: कबड्डी प्रमोटर राणा बालचोरिया हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस सनसनीखेज मामले में शामिल मुख्य शूटर और कुख्यात गैंगस्टर करन को मोहाली पुलिस ने देर रात खरड़ इलाके में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया.

राणा बालचोरिया हत्याकांड में बड़ी सफलता, गैंगस्टर करन एनकाउंटर में ढेरगैंगस्टर करन बलाचोरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था.

कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचोरिया हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस सनसनीखेज मामले में शामिल मुख्य शूटर और कुख्यात गैंगस्टर करन ‘डिफॉल्ट शूटर’ को मोहाली पुलिस ने देर रात खरड़ इलाके में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया. यह गैंगस्टर बंबईहा गैंग से जुड़ा था.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर करन बलाचोरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था. मोहाली पुलिस को उसके मूवमेंट की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद स्पेशल टीम ने इलाके में घेराबंदी की. खुद को घिरा देख करन ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि मारा गया शूटर बंबईहा गैंग से जुड़ा हुआ था और राणा बलाचोरिया की हत्या की साजिश और अंजाम देने में उसकी अहम भूमिका थी.

कौन थे राणा बलाचौरिया?

राणा बलाचौरिया की हत्या 15 दिसंबर की शाम को मोहाली के सोहाना में एक टूर्नामेंट के दौरान हुई थी. पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) ज़िले के बलाचौर के चनकोया गांव के रहने वाले राणा का पूरा नाम कंवर दिग्विजय सिंह राणा था. 30 वर्षीय कंवर दिग्विजय कबड्डी प्रमोटर बनने से पहले ख़ुद एक कबड्डी खिलाड़ी थे. राणा बलाचौरिया की शादी उनकी हत्या से लगभग 10 दिन पहले हुई थी.

कबड्डी के अलावा राणा बलाचौरिया को पंजाबी गानों में मॉडलिंग करने का भी शौक था. वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कसरत करते हुए वीडियो या अलग-अलग हस्तियों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते थे.

About the Author

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T...और पढ़ें

Location :

Chandigarh,Chandigarh

First Published :

January 17, 2026, 08:46 IST

homepunjab

राणा बालचोरिया हत्याकांड में बड़ी सफलता, गैंगस्टर करन एनकाउंटर में ढेर

Read Full Article at Source